फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मसवासी के युवक की बाजपुर में ट्रेन की चपेट में आकर मौत

Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। दवा लेने बाजपुर गए मसवासी के मानपुर उत्तरी निवासी युवक सुल्तान (34) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते बाजपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव मानपुर उत्तरी निवासी सुल्तान मंगलवार को दवाई लेने के लिए बाजपुर गया था। वापसी के दौरान वह मुड़िया रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन बेटे और एक बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गया है।सुल्तान मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घर के मुखिया की मौत से परिवार पर रोजी-रोटी का संकट मंडराने लगा है। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें