फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की माैत

Wed, 25 Jun 2025 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। पटवाई मार्ग पर गांव पटिया के पास सोमवार की रात करीब दस बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रहपुरा निवासी केशवराव (55) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव रहपुरा निवासी केशवराव के परिवार में पत्नी गंगा देवी के अलावा दो बेटे और तीन बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। सोमवार की रात भैसोड़ी गांव निवासी बहन के घर से बाइक द्वारा लौट रहे थे। मिलक से पटवाई जाने वाले मार्ग पर रात 10 बजे गांव पटिया के करीब अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मृतक के बेटे यशपाल ने बताया कि उसके पिता तबीयत खराब होने पर फुफेरे भाई को देखने के लिए गए थे। रात में वहां से घर वापस लौट रहे थे और हादसे का शिकार हो गए।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। परिजनों के द्वारा तहरीर मिलने के बाद संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें