फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 को रजा लाइब्रेरी आएंगे राज्यपाल

Sun, 21 Sep 2014 05:32 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक 11 अक्तूबर को रामपुर आएंगे। वह यहां रजा लाइब्रेरी में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। साथ ही लाइब्रेरी की खूबसूरती को भी देखेंगे। राजभवन से राज्यपाल के आगमन को हरी झंडी मिलने जाने के बाद लाइब्रेरी प्रशासन के साथ ही प्रशासनिक अमले ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

यूपी के राज्यपाल एवं रजा लाइब्रेरी बोर्ड के अध्यक्ष रामनाइक पदभार संभालने के बाद पहली दफा रामपुर की रजा लाइब्रेरी में 11 अक्तूबर को आएंगे। वह यहां तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। लाइब्रेरी प्रशासन ने राज्यपाल को इस कार्यक्रम के लिए पहले न्योता भेजा था, जिसे राजभवन ने स्वीकार करते हुए रामपुर आगमन को हरी झंडी दे दी है। हालांकि राजभवन की ओर से अभी उनका सरकारी कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। राजभवन से उनके आगमन की हरी झंडी मिल जाने के बाद रजा लाइब्रेरी प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दी है। लाइब्रेरी की ओर से जहां समारोह के सफल आयोजन के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं दूसरी ओर रजा लाइब्रेरी में कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लाइब्रेरी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल के आगमन का सरकारी कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। इस बीच लाइब्रेरी प्रशासन ने इसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी है। प्रशासन ने भी इसको लेकर तैयारियां शुरू की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें