फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचआईवी संक्रमित युवक की मौत

Thu, 10 Jul 2014 05:33 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एचआईवी संक्रमण की चपेट में आए युवक की मौत हो गई है। युवक में कुछ दिनों पहले ही संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इससे पहले कि युवक जिला अस्पताल पहुंचकर सीडी-4 के बाद अपना कोर्स शुरू करा पाता उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एचआईवी संक्रमण की चपेट में आई एक और जिंदगी पर मौत ने शिकंजा कस दिया है। कुछ दिनों पहले संक्रमण की चपेट में आए युवक की मौत के बाद परिजन भी सदमे में हैं। जिले में अब तक लगभग 258 महिला-पुरुष और बच्चों में सरकारी अस्पताल में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही सैकड़ों लोगों में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संक्रमण की पुष्टि की आशंका है। हाल ही में मिलक क्षेत्र के एक गांव का युवक बीमार पड़ा था। इस पर परिजनों ने हल्द्वानी के एक अस्पताल में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया था। उपचार के दौरान हुई जांचों में युवक में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई थी। संक्रमण के कारण युवक काफी कमजोर हो गया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल से घर ले आए थे। हालांकि युवक को जिला अस्पताल में पंजीकृत कर उपचार नहीं कराया गया था। युवक की सेहत ज्यादा खराब होने के कारण उसकी मौत हो गई। जिले में एचआईवी संक्रमण से अब तक लगभग 30 से अधिक मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें