फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी में उड़ी जिले भर की बिजली

Sun, 25 May 2014 05:35 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार शाम आई आंधी ने जिले भर की बत्ती गुल कर दी। आंधी से जगह-जगह हुए फॉल्ट के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई। शहर में आधी रात के बाद सप्लाई बहाल हुई, वो भी आती-जाती रही। गांवों में 36 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मौसम ने इस साल की गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए। पारा चढ़कर करीब 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया। एकाएक बढ़ी गर्मी से देर शाम मौसम ने करवट बदली और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में धूल के साथ चली आंधी ने भले ही पारे को करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का दिया, लेकिन जिले भर की बिजली भी गुल कर दी। बारिश की बूंदों के साथ करीब ढाई घंटे से अधिक समय तक आंधी चलती रही। जगह-जगह लाइन और खंभे टूट गए और फॉल्ट हो गए। मौसम खराब होते ही जिले भर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। आंधी हल्की होने पर शहर में बिजली सप्लाई चालू तो की गई, लेकिन आधी रात के बाद तक बिजली आंखमिचौली करती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में तो देर शाम आई आंधी के बाद पूरी रात सप्लाई चालू ही नहीं की गई। धमोरा बिजली घर से जुड़े करीब 30 से अधिक गांव और सैदनगर क्षेत्र के इतने ही गांवों में शुक्रवार सुबह गई बिजली शनिवार रात तक नहीं आई। पहले से ही कटौती की मार झेल रहे ग्रामीणों को और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें