फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिराने में आठ ,समेटने में लगे 24 घंटे

Mon, 18 Nov 2013 05:44 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिस ऐतिहासिक नवाब गेट को गिराने में पालिका को आठ घंटे से ज्यादा समय लगा, उसका मलबा समेटने में 24 घंटे से ज्यादा वक्त लग गए। मलबा समेटने में ही पालिका कर्मियों के पसीने छूट गए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों का रास्ता भी बंद रहा, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नवाब गेट को जर्जर बताकर नगर पालिका ने शनिवार को जमीदोज कर दिया। लेकिन इस जर्जर गेट को तोड़ने में पालिका की छह जेसीबी हांफ गईं थी। थकहार कर अफसरों ने मुरादाबाद एनएएचआई की जेसीबी मंगवाई तब जाकर गेट को गिराने का काम पूरा हो सका। गेट गिराने में आठ घंटे से ज्यादा का वक्त लगा। गेट गिराए जाने के बाद मलबा हटाने का काम तेजी से चलता रहा। पुलिस व पीएसी की मौजूदगी में यह काम रात और दिनभर चला। मलबा समेटने में ही पालिका की ओर से जेसीबी के संग ट्रैक्टर ट्रालियां लगाई गई थीं,लेकिन तमाम कोशिश के बाद भी मलबा समेटने का काम रविवार की देर शाम तक पूरा नहीं हो सका था। गेट का मलबा सड़क पर पड़े होने क ी वजह से सिविल लाइंस और शहर का संपर्क कटा रहा। लोग दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य तक पहुंचते रहे। रास्ता न मिलने से लोग खासे परेशान रहे। पालिका अफसरों का कहना है कि जल्द ही मलबा हटाने का काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें