फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरा-भरा होगा हाईवे, लगेंगे 63 हजार पौधे

Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर वाहन पेड़ों की छांव में सफर पूरा करेंगे। एनएचएआई 121 लंबे हाईवे पर 63 हजार से अधिक पेड़ लगाएगा। मार्ग पर चलने वालों की आंधी और धूप से बचाएंगे। यहीं नहीं आंखों को सकून देने वाले पौधे भी डिवाइडर पर नजर आएंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद-बरेली फोरलेन हाईवे का काम कुछ ही माह में अंजाम पर पहुंच जाएगा। इस पर सफर करने वालों को गर्मियों में धूल और धूप से तो सर्दियों में शीत लहर से बचाव होगा। यही नहीं सफर करते आंखों को भी राहत मिलेगी। 121 लंबा यह हाईवे हराभरा होगा। एनएचएआई मार्ग के दोनों ओर 63 हजार से अधिक पेड़ों की पौध लगाएगा। कुछ ही वर्षों में पौधे पेड़ का रूप अख्तियार कर मार्ग पर चलने वालों को राहत देंगे। मार्ग पर बने डिवाइडर पर भी हरियाली छाएगी। एवेन्यू प्लांटेशन (रोड साइड पर पेड़ लगाना) में उपलब्धता के आधार पर चयनित प्रजातियों के पेड़ों को लगाया जाएगा। इनमें अलमतास, पून, मालाबार, महागनी, पाखड़, शीशम, देसी आम, प्लाक, कचनार, साइनीस, शहतूत, आंवला आदि हैं। मीडियन प्लांटेशन (डिवाइडर पर पौधे रोपना) के लिए मुरादाबाद-बरेली मार्ग पर कनेर का चयन किया गया है। एनएचएआई अफसरों के मुताबिक हाईवे वाहनों के लिए सुविधाजन होगा।
विज्ञापन


मार्ग पूरा बनते ही प्लांटेशन का काम शुरू हो जाएगा। क्षेत्रीय उपलब्धता केआधार पर पेड़ों का चयन कर उनकी पौध रोपी जाएगी।

एवेन्यू प्लांटेशन से फायदा
1. गर्मियों में धूप और लू से राहत
2. सर्दियों में ठंडी हवा से बचाव
3. वायु प्रदूषण दूर करने में सहायक

मीडियन प्लांटेशन से फायदा
1. रात में सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों पर नहीं पड़ेगी
2. वाहन चलाते समय ध्यान बंटने से बचेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें