फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं छप्पन भोग,कहीं भजन कीर्तन

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गोवर्धन पूजा यानि अन्नकूट पूजा के मौके पर कहीं कहीं छप्पन भोग लगाया गया तो कहीं पूजा अर्चना के जरिए सुख और शांति की कामना की गई। साथ ही भजन कीर्तन के जरिए माहौल को भक्तिमय बनाया गया।
विज्ञापन

दिवाली के बाद अगले दिन यानि बुधवार को गोवर्धन पूजा की गई। घरों में महिलाओं ने गोबर के जरिए चौक रखा और फिर गोवर्धन पूजा के लिए रंगोली तैयार की। महिलाओं ने यहां पूजा अर्चना कर परिवार के सुख और समृद्धि की कामना की। इस दौरान प्रसाद भी बांटा गया। मंदिरों में भी पूजा अर्चना का दौर जारी रहा। अग्रवाल धर्मशाला स्थित महालक्ष्मी मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। यहां पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने छप्पन भोग लगवाया और फिर यहां यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान मिश्रा ने लोगों को इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही इसके महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। शहर केमुहल्ला मुन्नी लाल की धर्मशाला में भी अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना का आयोजन किया गया साथ ही सुख और शांति की कामना की। इस मौके पर भजनों का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। यादव युवा समिति एवं इस्कान की ओर से यादव धर्मशाला में गोवर्धन पूजा हुई,जिसमें छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान प्रवचन में गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर गिरीराज जी की झांकी भी सजाई गई। साथ ही छप्पन भोग भी लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें