फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 पीठासीन और 33 मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण से रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के लिए दयावती मोदी अकादमी में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा है। 22 से 28 जनवरी आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 5160 पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम में से 46 पीठासीन अधिकारी और 33 मतदान अधिकारी प्रथम गैर हाजिर रहे। इन सभी गैर हाजिर पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को 30 जनवरी को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

अपर प्रभारी अधिकारी कार्मिक व जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी गजल भारद्वाज ने 30 जनवरी को प्रशिक्षण प्राप्त न करने वाले कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराने के निर्देश दिए हैं। बताया कि चार फरवरी से आठ फरवरी तक दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा और इसके बाद नौ फरवरी को रिजर्व कार्मिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण प्रदान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें