फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के 77 परीक्षार्थियों ने दी चित्रकला आलेखन की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड अंक सुधार परीक्षा के अंतर्गत पहली पाली में इंटर के 77 परीक्षार्थियों ने चित्रकला आलेखन की परीक्षा दी। जबकि 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटर के परीक्षार्थियों की चित्रकला आलेखन विषय की परीक्षा थी। इस परीक्षा में 93 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 77 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में किसी भी विषय की परीक्षा नहीं थी। तीन सचल दलों ने जिलेभर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया लेकिन, कोई भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों का थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने दिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई कहीं भी कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें