रामपुर। जिलेभर में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन दीक्षित कॉलेज सभागार में किया गया। जिसमें जनपद के सरकारी एवं स्ववित्त पोषित 32 महाविद्यालयों से चयनित 75 प्राध्यापकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पैक्सपेड सभापति सूर्य प्रकाश पाल और विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सममानित किया। समारोह आगाज दीप प्रज्ज्वलित एवं सरस्वती वंदना की सुंदर प्रस्तुति से हुआ। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी केचित्र पर सभी अतिथियों के द्वारा पुष्प अर्पित किए गए।मुख्य अतिथि ने पैक्सपेड चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि भारत हमेशा से गुरु ज्ञान स्थली रहा है। भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने के लिए आज शिक्षक की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम ने कहा कि समाज को दिशा दिखाने का कार्य शिक्षकों के कंधों पर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीक्षित ग्रुप ऑफ कॉलेज के संरक्षक जागेश्वर दयाल दीक्षित ने की। सिटी मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र, नोडल अधिकारी डॉ. पीके वार्ष्णेय, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. अतुल शर्मा, डा. रजिया परवीन आदि मौजूद रहे। संचालन प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार चौधरी ने किया।
राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज में राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज के प्रधाचार्य ने डीवी सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। पंकज कुमार गुप्ता ,कुलदीप आनंद , डा. पुनीश कुमार ,सिमरत सिंह गिल, विवेक कुमार सिंह , आलोक कुमार सक्सेना ,धीरज कुमार, विकास आर्य ,अशोककुमार, कमल सिंह ,जकोलिन पीटर ,छोटे लाल एवं ऋषिपाल ने सहयोग किया।
राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मेहताब जहां ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने शिक्षक महिमा का बखान किया।गीता सैनी, सुमरनी, सविता, राजकमल, प्रतिभा, ज्योति आदि मौजूद रहे। सनातन धर्म इंटर कालेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य अचल कुमार ने सभी का आभार जताया।
अस्तबल रोड स्थित मदरसा जमीयत उल अंसार में भी शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया। अध्यक्षता प्रबंधक श्री खालिद हसन अंसारी ने की। शौकत अली खां, प्रधानाचार्य जैनब असलम आदि मौजूद रहे।
वीर खालसा सेवा समिति की ओर से भी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति के जिलाध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा शिक्षकों का सम्मान करना बहुत ही जरूरी है। राजीव कुमार, आकांक्षा जोशी, शहनाज रहमान, बबली रानी, कोमल, स्वाति शर्मा, मंजू नेगी, मुकेश यादव, अखिलेश कुमार, ललित मोहन जोशी, राजेश पाल आदि शिक्षकों को सम्मानित किया। निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, चरणजीत सिंह, अमरजोत कपूर, सनी कपूर, सोनू ,सुरजीत जुब्बल, सनी मौजूद रहे।
लायंस क्लब आफ रामपुर उदय की ओर से अरविंद अग्रवाल, मधुप गुप्ता, अनीता जौहरी, गौरव वार्ष्णेय और दीप जोशी आदि शिक्षकों को सम्मानित किया। अमित अग्रवाल, अमन अग्रवाल, सौरभ जैन, निमिष सिंघल आदि मौजूद रहे।
स्वार में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हुए समारोहों में उत्कृष्ट शिक्षण कार्य के एवज अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया।राजकीय राजकीय इंटर कालेज में एसडीएम यमुनाधर चौहान ने शिक्षकों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शिव शंकर सिंह, विनोद कुमार, शिशुपाल सिंह, नेतराम, दीपा शर्मा, शाजिया खान, अनिल कुमार आदि रहे। नरपत नगर में कन्या इंटर कालेज परिसर में मुख्य अतिथि ख़ालिफ़ अली द्वारा कालेज की प्रधानाचार्य अनुराधा कटियार समेत अन्य शिक्षिकाओं को उपहार एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संविलियन विद्यालय के प्रधानाध्यापक फिरासत अली व सरफराज अहमद को भी सम्मानित किया गया।