रामपुर में कुत्तों का आतंक कई सालों से है। कुत्तों के काटने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। कुत्ते कई जानवारों को भी अपना निवाला बना चुके हैं। इसकी शिकायत कई बार नगरपालिका और नगर पंचायत से की जा चुकी है। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समस्या नहीं हो सका है।
कुत्तों की समस्या ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी है। रामपुर के राम विहारी कॉलोनी में कुत्ते कई बछड़ों को अपना निवाला बना चुके हैं। इसकी शिकायत नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन भी कई गई थी, लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
रात के वक्त कुत्ते गलियों और सड़कों के किनारे झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। रात के वक्त आने-जाने वालों पर ये टूट पड़ते हैं। कई बार ये दो पहिया वाहनों के पीछे दौड़ लगाते हैं, जिसकी वजह से तेज गति से बाइक भगाने के चक्कर में कई हादसे भी हो चुके हैं। डॉक्टरों के मुताबिक दिवाली की रात कुत्तों ने बड़ी संख्या में लोगों को काटा है। इसके बाद लोग एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे।