फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर प्रेम: पति-पत्नी ने एक ही दिन छोड़ दी दुनिया, बीमार मारगेट की देखभाल करते हुए श्याम ने पहले कहा अलविदा

Tue, 25 Oct 2022 09:37 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

एक ही दिन पति-पत्नी की मौत की खबर रामपुर पहुंच तो शोक की लहर दौड़ गई। लोगों डायमंड कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंच गए। 
विज्ञापन
मारगेट जोसेफ और मधुर श्याम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति-पत्नी ने एक ही दिन कुछ घंटों के अंतराल के बाद दुनिया छोड़ दी। पूर्व आयकर आयुक्त मधुर श्याम की पत्नी मारगेट जोसेफ कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। मधुर श्याम भी पत्नी की देखभाल के लिए वहीं रह रहे थे। 

विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक अचानक प्लेटलेट्स कम होने की वजह से मधुर श्याम को उसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दिवाली की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर में उनकी मौत हो गई। पति के मौत के कुछ घंटों के बाद ही उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक ही दिन पति-पत्नी की मौत की खबर रामपुर पहुंच तो शोक की लहर दौड़ गई। लोगों डायमंड कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंच गए। मंगलवार को दोनों का शव रामपुर लाया गया और गवर्नमेंट रोड स्थित इसाइयों के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। 
विज्ञापन

इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मारगेट जोसेफ ने रामपुर के कई पब्लिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया। वो जोसेफ मैम के नाम से जानी जाती थीं। दोनों अपने पीछे बेटे मयूर, बेटी माधुरी, एगनस और मोनिका को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें