फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को इस लहर के अब तक सर्वाधिक 61 नए मामले आए सामने, आठ बच्चे भी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में रविवार को 61 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जो कि इस लहर में एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। जिसके बाद इस लहर में अब तक जिले में 141 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें सात संक्रमितों की आइसोलेशन की अवधि पूरी हो चुकी है और 134 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन

जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 19 दिसंबर से अब तक जिले में कुल 141 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। रविवार को जारी की गई रिपोर्ट में 61 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इनमें 40 संक्रमित 18 साल से अधिक और 60 साल से कम आयु के हैं, एक किशोर है, आठ एक साल से कम आयु से लेकर 12 साल आयु तक के बच्चे हैं और एक बुजुर्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें