फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरु, नकलविहीन परीक्षा को नियुक्त किए अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा को लेकर शासन स्तर पर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। यहां तक कि मंडल स्तर पर विशेष अधिकारियों की तैनाती की गई है। मुरादाबाद मंडल की जिम्मेदारी प्रयागराज में तैनात कालेज ऑफ टीचर एजूकेशन की प्राचार्या को दी गई है।
विज्ञापन

सात फरवरी से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं आयोजित की होंगी। लिहाजा, इस बार पूरी तरह नकलविहीन परीक्षाओं को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों युक्त वाइस रिकार्डर लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा कक्ष निरीक्षकों को भी मोबाइल रखने पर पाबंदी की गई है। वहीं, नकल रोकने के लिए प्रशासनिक अफसरों के साथ ही शिक्षकों की भी विशेष ड्यूटी लगाई जा रही हैं। जिला स्तरीय अधिकारियों को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन ने दूसरे जिलों के अधिकारियों को भी निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए तैनात किया है। मंडल स्तर पर तैनात ये अधिकारी सभी जिलों में अलग अलग परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मुरादाबाद की कमान प्रयागराज की कालेज ऑफ टीचर्स एजूकेशन की प्राचार्या शील वर्मा को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें