रामपुर। प्रथम उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। समारोह में 39 परिषदीय शिक्षकों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
रविवार को दोपहर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हुुए समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता और प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी समेत अतिथियों ने मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओें ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कंपोजिट स्कूल घाटमपुर के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर शिक्षक सुरेंद्र यादव द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंटरी ध्रुवतारा की प्रस्तुति की गई। शिक्षकों द्वारा कठपुतली शो के माध्यम से बेटी और बेटे में भेद खत्म करने का संदेश दिया। अपर जिलाधिकारी जगदंबा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि समाज में शिक्षक बड़ा कोई सम्मान नहीं है। समाज में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले शिक्षक अपने कर्तव्यों का निवार्हन इमानदारी के कर ज्ञान की मशाल जलाकर राष्ट्र को प्रगति की ओर अग्रसर करते रहें। उन्होंने परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। प्रभारी बीएसए विजय सिंह ने कहा कि शिक्षक अपनी गरिमा बनाकर समाज में हमेशा प्रशंसा का पात्र बनें। समारोह को लेखाधिकारी बेसिक कन्हैया लाल सारस्वत ने भी संबोधित किया। पीपीटी के माध्यम से शिक्षक पुरस्कार चयन के बारे में बताया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी त्रिलोकीनाथ गंगवार, विनोद कुमार, प्रेम सिंह राणा, डीसी प्रशिक्षण भूरा सिंह, डीसी एमआईएस रफत अली समेत शिक्षक प्रतिनिधि डॉ. राजवीर सिंह, अंजुम स्नेही, कैलाश पटेल, प्रेेम सिंह चौहान, रवेंद्र गंगवार, चरन सिंह दिवाकर, एसआरजी डा. सरफराज हुसैन, तारा चंद, प्रदीप भटनागर व जिला व्यायाम शिक्षक सलीम मियां और अनीसा लतीफ आदि मौजूद रहे। संचालन शिक्षक सुरेंद्र यादव ने किया।