फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 3605 परीक्षार्थियों ने दी हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई की 10 वीं की टर्म-2 की परीक्षा में 3605 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा सीसीटीवी और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई टर्म-2 हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। जिलेभर में बनाए गए सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। हाईस्कूूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जिलेभर में 3634 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 3605 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 29 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने से पहले ही परीक्षार्थियों और परीक्षा कार्य में लगे कर्मचारियों और शिक्षकों को मास्क लगाए गए। परीक्षा केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थी के हाथों को सैनिटाइज किया गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऐक परीक्षा कक्ष में 18 परीक्षार्थियों को ही बैठाया गया था। सुबह 10.15 बजे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र दे दिया गया। 15 मिनट तक प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद 10.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। दो घंटे तक चलने वाली परीक्षा दोपहर 12.30 बजे समाप्त हुई। सीबीएसई डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि बुधवार को सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें