फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 परीक्षा केंद्रों पर करीब 35 हजार परीक्षार्थी देंगे मुख्य वार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य वार्षिक परीक्षा 2022 के लिए जिले में 31 केंद्र बने हैं। जिले के परीक्षा केंद्रों पर करीब 35 हजार संस्थागत और व्यक्तिगत विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा तीन पाली में होगी। विश्वविद्यालय की मुख्य वार्षिक परीक्षा 17 से शुरू होकर 25 अगस्त तक चलेगी। परीक्षा में विभिन्न वर्गों के स्नातक, परास्नातक के संस्थागत, व्यक्तिगत विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में होगी।
विज्ञापन

शासन ने इस वर्ष स्नातक प्रथम स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार कक्षाएं संचालित कराई थीं। जिसकी पहले सेमेस्टर की परीक्षा कराई जा चुकी हैं लेकिन, संस्थागत और व्यक्तिगत स्नातक द्वितीय वर्ष से लेकर परा स्नातक की परीक्षाएं अभी तक नहीं हो पाई थीं। स्नातक प्रथम वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षाएं भी नहीं कराई गई हैं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अब मुख्य वार्षिक परीक्षा कराने का निर्णय लिया है।
मुख्य वार्षिक परीक्षा तीन पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह सात बजे से 10 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तथा तीसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे से छह बजे तक होगी। परीक्षा नकल विहीन कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में कराई जाएगी। परीक्षार्थियों और परीक्षा में लगाए गए कर्मचारियों और शिक्षकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करना होगा। राजकीय रजा डिग्री कॉलेज में 11 हजार और राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में करीब 3500 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें