फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: वाहन की टक्कर से 32 भेड़ें मरीं, छह लापता

Tue, 10 Feb 2026 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पालकों को चोर समझ ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छुड़वाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के रजानगर गांव की पुलिया के पास रविवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 32 भेड़ों की मौत हो गई, जबकि छह भेड़ें लापता हैं। इससे भेड़ पालकों को लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लापता भेड़ों की तलाश करते पीड़ितों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया लेकिन हकीकत सामने आने पर छोड़ दिया गया।
घटना तब हुई जब ऊधमसिंह नगर जिले के धमौरा टांडा मुस्तेहकम गांव निवासी पशुपालक विकास, विजेंद्र और हरि सिंह भेड़ चराकर रविवार रात को लौट रहे थे। रजानगर पुलिया के पास वे थकान उतारने रुके तो उन्हें नींद आ गई। इस बीच भेड़ें कुत्तों के झुंड से डरकर स्वार-बिलासपुर रोड पर भाग गईं और घने कोहरे में एक अज्ञात वाहन से टकरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेड़ों के बिदकने की आवाज सुनकर जब पशुपालक जागे तो वाहन मौके से फरार हो चुका था। उन्होंने 32 भेड़ों के शव देखे और छह भेड़ें कम पाईं। लापता भेड़ों की तलाश में जब वे गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ कर घेर लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस ने हकीकत जानकर उन्हें छोड़ दिया।
सीओ अतुल कुमार ने बताया कि भेड़ों की मौत की सूचना मिली है और जांच की जा रही है।अभी तक पीड़ितों ने पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें