रामपुर। यूपी बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा में 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कोविड 19 गाइड लाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराई गई।
सोमवार को पहली पारी में इंटर संगीत गायन विषय की परीक्षा थी। जिसमें राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर मात्र एक परीक्षार्थी ने ही परीक्षा दी। बाकी किसी भी केंद्र पर कोई परीक्षार्थी पंजीकृत नहीं था। दूसरी पाली में इंटर कृषि विज्ञान की परीक्षा थी जिसमें जिलेभर में कुछ 29 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 22 परीक्षर्थियों ने परीक्षा दी जबकि, सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्रों के गेट पर ही परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार कराई गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक मुनेश कुमार ने बताया सोमवार को भी कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा जा सका।