रामपुर। मंगलवार को जिले में 21 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2578 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 585 हो गए हैं।
जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। वही, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक तीन लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी है। मंगलवार को 21 संक्रमितों की पुष्टि की गई है जबकि 191 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। मंगलवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2578 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि जिले में सक्रिय मामले 585 रह गए हैं।