फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग का जेई नलकपू कनेक्शन के स्टीमेट पर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग का जेई रिश्वत लेते गिरफ्तार
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। निजी नलकूप कनेक्शन के लिए लाइन स्टीमेट बनाने के नाम पर रिश्वत लेते हुए बिजली विभाग के अवर अभियंता (जेई) को रंगे हाथों में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद आरोपित जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई पूरे दिन चर्चा का विषय रही। रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किए गए जेई को शनिवार को बरेली जेल भेजा जाएगा।
क्षेत्र के मधुकर गांव निवासी जोगेंद्र अपने पिता चुन्नी लाल के नाम से निजी नलकूप लगवा रहा है। आरोप है कि निजी नलकूप की लाइन डाले जाने के स्टीमेट के लिए शाहबाद बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता विजय प्रताप सिंह ने उससे बीस हजार रुपये की मांग की थी। इस पर जोगेंद्र ने पूरे मामले की सूचना मुरादाबाद पहुंचकर एंटी करप्शन टीम को दी। इस पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक अब्दुल रज्जाक ने शुक्रवार को रामपुर पहुंचकर मामले से डीएम-एसपी को अवगत कराते हुए शिकायत पर कार्रवाई के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को साथ भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के निर्देशों पर एसडीएम सदर राजेश कुमार और जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र कुमार गौतम एंटी करप्शन टीम के साथ शाहबाद पहुंचे। इसके बाद टीम शिकायतकर्ता के साथ बिजलीघर पहुंची और कुछ दूरी पर रुककर शिकायतकर्ता को पाउडर लगे बीस हजार रुपये लेकर बिजलीघर के अंदर भेज दिया। जोगेंद्र द्वारा अवर अभियंता को पाउडर लगे रुपये देते ही एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को दबोच लिया और कोतवाली ले आई। जहां पर अवर अभियंता के हाथ धोने पर हाथ लाल हो गए। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित अवर अभियंता विजय प्रताप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को आरोपित अवर अभियंता को बरेली जेल भेजा जाएगा। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक अब्दुल रज्जाक के साथ ध्यानपाल सिंह, चरन सिंह, ओमराज, यदुवीर सिंह, राखी शर्मा टीम में शामिल रहे। वहीं, मामले में आरोपित अवर अभियंता विजय प्रताप सिंह ने कहा कि जो लोग रोजाना उनके पास आकर बैठते थे। उन्हीं ने साजिश के तहत फंसाया है। उन्होंने लाइन का स्टीमेट बनाने के नाम पर कोई रिश्वत नहीं मांगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें