कृषि विभाग की टीम ने मुरसैना में एक खाद के गोदाम पर गुरुवार को छापा मारकर बड़ी संख्या में नकली खाद के बोरे जब्त कर लिए गए थे। देर रात तक गिनती की गई थी। बाद में इस मामले में खाद स्वामी के खिलाफ तहरीर दे दी थी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जिला कृषि अधिकारी सीजी सागर के नेतृत्व में विभाग की टीम गुरुवार की शाम स्वार से लौट रही थी। रास्ते में टीम ने देखा कि मुरसैना के पास एक युवक खाद के खाली बोरे जला रहे हैं।शक होने पर टीम रूक गई और खाद के बोरे जला रहे युवक से पूछताछ करनी शुरू कर दी थी।शुरू में तो युवक ने कुछ नहीं बताया कि लेकिन बाद में वह उनको एक गोदाम के पास ले गया था।जहां टीम के सदस्यों ने जब गोदाम का शटर उठाकर देखा तो उनके होश उड़ गए थेे।
गोदाम में नकली खाद के बोरे भरे पड़े मिले थे।देर रात तक गिनती की गई थी जहां से करीब सात सौ आठों कट्टे के खाद मिले थे।बाद में सूचना के बाद पुलिस भी आ गई थी।बाद में इस गोदाम को सीज कर दिया गया। इस मामले में जिला कृषि अधिकारी के विभाग की ओर से आई तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इस मामले में जांच शुुुरू कर दी है।टीम को वहां से काफी संख्या में दवाओं के अलावा स्पेमशीने
भी मिली।