जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई हरियाली तीज
रामपुर/शाहबाद/सैफनी। जिले भर में हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर अपने ज्येष्ठों को बायना निकालकर दान किया। इसके साथ ही झूला झूलकर सावन के गीत गाए। बुधवार को कई महिला संगठनों के साथ स्कूलों में भी तीजोत्सव का आयोजन किया गया।
हाथों में मेहंदी और विशेष श्रंगार में सजी-धजी महिलाएं। हर आंगन से सावन गीतों की आवाजें और झूला झूलती महिलाएं। बुधवार को जिले भर में हरियाली तीज पर कुछ ऐसा ही नजारा रहा। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ हरियाली तीज मनाई। धार्मिक मान्यता के अनुसार हरियाली तीज भगवान शिव और मां पार्वती के मिलन के प्रतीक के रूप में मनाई जाती है।