फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से धान की 15-20 फीसदी फसल प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनपद में लगातार बारिश की वजह से किसानों की खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। नुकसान के लिए नियमानुसार मुआवजा का भुगतान करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व एवं कृषि विभाग की टीमें लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर सर्वे का कार्य कर रही हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक जिले में धान की 15 से 20 फीसदी फसल, मक्का 05 -10, ज्वार 05-10, उड़द 30-35 मूंग 30-35 फीसदी, मूंगफली 30-35 और गन्ना की फसल को 8-10 फीसदी (क्षेत्रफल के आधार पर) प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग के अंतर्गत एसडीएम और तहसीलदार तथा कृषि विभाग के अंतर्गत उपनिदेशक व जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करके कर्मचारियों के सत्यापन की गुणवत्ता और फसल नुकसान के आकलन की प्रक्रिया का जाएजा ले रहे हैं।उपनिदेशक कृषि ने तहसील सदर क्षेत्र के अंतर्गत अहमदनगर ठेगा, पंजाब नगर, विजइया, आगापुर, अजीतपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया वहीं जिला कृषि अधिकारी ने राठौडा, गुलरिया भाट, तिरहा, खमरिया, दुलीचंदपुर और स्वार खुर्द क्षेत्रों का भ्रमण करके फसल नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें