फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में 18 लोगों ने किया रक्तदान.

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने फीता काटकर किया। शिविर में कुल 18 महादानियों ने रक्तदान किया। जिलाधिकारी ने रक्तदान करने वालों से बात की और हौसला अफजाई करते हुए उन्हें अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की भांति विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने फीता काटकर किया। शिविर शुभारंभ के अवसर पर सीएमओ डॉ. संजीव यादव और सीएमएस डॉ. एचके मित्रा भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने रक्तदाताओं से बात की और उनकी हौसला अफजाई करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। सीएमओ डॉ. संजीव यादव ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जा रहा है।
सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को रक्त की कमी दूर करने का सराहनीय प्रयास किया जाता है। शिविर में कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शमीम अहमद, डॉ. सुनिधि गुप्ता, फिरोज, श्रुति श्रीवास्तव, इकराम अली और मोहसिन उल्लाह ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें