रामपुर। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 311 केंद्रों पर कोरोनारोधी टीकाकरण किया गया। जिसमें कुल 17581 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ली।
सोमवार को 18 से 44 साल आयु वाले 5130 लोगों ने पहली और 6150 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 2320 लोगों ने पहली और 2602 लोगों ने दूसरी डोज ली। जबकि साठ साल से अधिक आयु वाले 565 लोगों ने पहली और 814 लोगों ने दूसरी डोज ली।
संवाद