फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे 125 हिन्दू और 50 मुस्लिम जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 175 जोड़े होंगे एक दूजे के
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत होगा समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शुक्रवार को 125 हिंदू जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधेंगे, वहीं 50 मुस्लिम जोड़ाें का निकाह होगा। इसको लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।
विज्ञापन

गरीबों की मदद के लिए सरकार की ओर से सामूहिक विवाह योजना का शुभारंभ किया गया है, जिसमें आवेदन करने के बाद जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाता है। प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रुपये सरकार की ओर से खर्च किए जाते हैं। अब शुक्रवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। हाईवे स्थित भारत गार्डन में यह समारोह होगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत कुल 175 जोड़े एक दूजे के होंगे। विकासखंड मिलक के 18, विकासखंड शाहबाद के 19, स्वार के 18, चमरौआ के 19, बिलासपुर के 18 एवं सैदनगर के 18, नगर पालिका रामपुर के सात, नगर पालिका टाण्डा के 40, नगर पालिका मिलक के 15 एवं नगर पालिका बिलासपुर के तीन सहित कुल 175 जोड़े एक दूजे के होंगे
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें