फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवेद मियां ने हिन्दू बहनों से तो बेगम नूरबानो ने हिन्दू भाइयों को बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंगा-जमुनी तहजीब का दर्शाते हुए पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने जहां एक और अपनी हिंदू धर्म बहनों से राखी बंधवाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया तो वहीं पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी अपने हिंदू धर्म भाइयों को राखी बांधी।
विज्ञापन

नवाब खानदान में राजशाही से जारी परंपरा के अनुसार सहसपुर, बिलारी की राजकुमारी पूर्व मंत्री रीना कुमारी सिंह और सामाजिक संस्था वाहनी स्कॉलरशिप की मैनेजिंग डायरेक्टर रशमणि पुरी सिंह ने नवाब काजिम अली खां के घर पहुंचकर उनके हाथ पर राखी बांधी। माथे पर तिलक लगाया और सुरक्षा का वचन लिया। नवाब काजिम अली खां ने कहा कि हमारे देश में हर रिश्ते की खूबसूरती और पवित्रता के लिए कोई न कोई त्योहार मनाने की परंपरा है। उन्हीं में से एक रक्षाबंधन सबसे अच्छा त्योहार है। पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि इस मौके पर नवेद मियां की पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो, बहू शाजली नूर अली खान और जम्मू-कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश की बहू अनुप्रिया अली अहमद समेत सभी परिजन मौजूद रहे । वहीं पूर्व सांसद बेगम नूरबानो ने भी अपने हिन्दू धर्म भाई चौधरी सत्यवीर सिंह, संजय चौधरी, मास्टर चतर सिंह और मास्टर अतर सिंह को राखी बांधी। इस अवसर पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खां भी मौजूद रहे।

कांशीराम कालोनी पहुंचकर आकाश सक्सेना ने मनाया रक्षाबंधन का पर्व
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी के लघु उद्योग प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष आकाश सक्सेना ने दलित बहनों के बुलावे पर कांशीराम कॉलोनी पहुंचकर उनसे राखी बंधवाई। आकाश सक्सेना की इस पहल पर बहुत ज्यादा खुशी व्यक्त की एवं आगामी समय में हमेशा उनकी रक्षा एवं उनकी सहायता करने का भी आश्वासन लिया। उनकी इस पहल से कांशीराम कॉलोनी में हर्ष का माहौल देखने को मिला। सक्सेना अलग-अलग घरों में बुलावे पर गए एवं वहां बहनों से राखी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें