फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति पर बनी इमारतों को तोड़ने में आएगा करीब 17 लाख रुपये का खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा लेने के बाद मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की दो इमारतों को तोड़ने की तैयारी चल रही है। जिन इमारतों को तोड़ने की तैयारी है, उन्हें तोड़ने में ही करीब 17 लाख रुपये का खर्च आएगा। जबकि, इमारतों की वर्तमान कीमत 4.20 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर जौहर विश्वविद्यालय में शामिल शत्रु संपत्ति की पैमाइश के दौरान विवि परिसर में स्थित दो इमारतें शत्रु संपत्ति की जद में पाई गईं थीं। इस संबंध में एसडीएम सदर मनीष मीणा ने रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर कहा था कि संबंधित भवनों को स्वयं तोड़ लें, अन्यथा प्रशासन इन्हें ध्वस्त करेगा। ऐसी स्थिति में इमारतों को ध्वस्त करने में जो खर्च आएगा, वह भी विश्वविद्यालय प्रशासन से वसूला जाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में शत्रु संपत्ति मुख्य अभिरक्षक लखनऊ और संयुक्त सचिव भारत सरकार को भी रिपोर्ट भेज दी थी।
जिला प्रशासन ने नोटिस के बाद शत्रु संपत्ति पर बनी जौहर विश्वविद्यालय के दोनों इमारतों को ध्वस्त करने की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें एक आवासीय बिल्डिंग है, जबकि दूसरा स्पोर्ट्स कांम्प्लेक्स। प्रशासन की ओर से इमारतों की वर्तमान कीमत का आंकलन और इन्हें तोड़ने में आने वाले खर्च का आंकलन करने के लिए टीम को निर्देश दिए थे। जिसके बाद टीम ने सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रशासन को भेज दी है। इसके तहत दोनों इमारतों की वर्तमान कीमत 4.20 करोड़ रुपये है, जबकि इन्हें तोड़ने में करीब 17 लाख रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें