रामपुर। जिले में कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 292 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया था। जिसमें 16453 लोगों ने वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज ली।
बुधवार को जिसमेें 6017 लोगों ने पहली और 10436 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। जिसमें 18 से 44 साल वाले 3971 लोगों ने पहली और 6650 लोगों ने दूसरी डोज ली। इसके साथ ही 45 से 60 साल आयु वाले 1640 लोगों ने पहली और 2900 लोगों ने दूसरी डोज ली। जबकि बुधवार को साठ साल से अधिक आयु वाले 405 लोगों ने पहली और 886 लोगों ने दूसरी डोज ली।