फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीबी के चार मैनेजर निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) की बिजारखाता में 2014-15 के दौरान तैनात रहे चार प्रबंधकों को अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले पर जांच बैठा दी गई है। आरोप है कि इस अवधि के दौरान डीसीबी की इस शाखा कई लोगों को लिमिट से अधिक ऋण दिया गया। ऋण लेने के लिए जो खतौनी जमा करा गई है वह भी सही नहीं है। इसके साथ कई स्थानों पर हस्ताक्षर भी मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसीबी की बिजारखाता शाखा में अनियमितता की शिकायत पर मिलने पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन देवकरन गंगवार ने जांच बैठा दी थी। जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एचपी सिंह ने जयपाल सिंह, अवदेश कुशवाहा, अमरीक सिंह और सोमपाल सिंह को निलंबित कर दिया है। इन चारों की तैनानी इस अवधि के दौरान बिजारखाता में रही है। बैंक में अनियमितता का मुद्दा अभी हाल ही संपन्न बोर्ड की मीटिंग में भी उठा था, जिसमें यह फैसला लिया गया था कि जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैंक के चेयरमैन ने बताया कि अभी इस मामले की जांच विस्तृत की जा रही है, जो अधिकारी और कर्मचारी इसके लिए दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चेयरमैन ने बताया कि डीसीबी की अन्य शाखाओं में भी इस तरह की अनियमितता की शिकायत मिली है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें