रामपुर। हरियाली तीज की धूम दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान महिलाओं ने झूला झूलकर नृत्य के जरिए रंग जमा दिया।
हरियाली तीज के मौके पर माथुर वैश्य महिला मंडल की ओर से रंगोली मंडप में तीजोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें महिलाओं ने संगीत की धुन पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने पौधारोपण भी किया साथ ही बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया। इसदौरान तीज क्वीन भी चुनी गई. इस मौके पर अध्यक्ष बबिता जयप्रकाश गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, पायल गुप्ता, साधना गुप्ता, पपल्वी, कावेरी गुप्ता, मृदला, आशा, मधु, सुमन, पूनम, शिखा, चंद्र प्रभा आदि मौजूद रहीं। संचालन बबितागुप्ता,पुष्पा गुप्ता ने किया।
महिला कल्याण समिति मिलक द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा दीक्षा गंगवार के आवास पर हरियाली तीज महोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया गया इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष दीक्षा गंगवार पूर्व ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार, मुन्नी देवी गंगवार, शारदा देवी गुप्ता, सपना गुप्ता, उर्मिला गुप्ता,ममता अत्री, सारिका चंद्रा, बीना आर्य, कुसुम गुप्ता, सरिता वशिष्ठ, कुमकुम गुप्ता संजना गुप्ता आदि मौजूद रहीं। इसके अलावा गायत्री पुरम कालोनी में भी तीजोत्सव का आयोजन किया गया। सुबोध अग्रवाल और रंजीता अग्रवाल के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान आराध्या गुप्ता को सबसे सुंदर बालिका का पुरुस्कार दिया गया। इस मौके पर रंजीत अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, कनक गर्ग, कल्पना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।