फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस समेत 15 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में मंगलवार को 15 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि की गई है। इसके बाद इस लहर में अब तक जिले में 226 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि भी पूरी की है। इसके बाद सक्रिय मामले 213 हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट में जिन 15 नए मामलों की पुष्टि की गई है, उनमें जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक व तीन लोग विदेश से आए हुए हैं। इनमें एक बालक, 13 लोग 18 से 60 साल आयु के, एक बुजुर्ग शामिल हैं।
अब तक कब-कब मिले नए मामले-
- 19 दिसंबर को एक मामला सामने आया। इसके बाद 21 दिसंबर को दो, 27 दिसंबर को एक, तीस दिसंबर को तीन, एक जनवरी को पांच, दो जनवरी को एक, तीन जनवरी को तीन और बुधवार पांच जनवरी को पांच, छह जनवरी को सात, सात जनवरी 18 और आठ जनवरी को 34, नौ जनवरी को 61 और 10 जनवरी को 70 और 11 जनवरी को 15 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर--
- इस लहर में अब तक कुल मामले- 226
- सक्रिय मामले- 213
- रिकवर हुए लोगों की संख्या- 13
- पहली लहर से अब तक
कुल संक्रमितों की संख्या- 12050
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें