फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बकरे-बकरियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। सोमवार को तहसील क्षेत्र के मड़ैयान बदे गांव निवासी बुद्धू अपने 16 बकरे-बकरियों को चराने के लिए गांव के जंगल में गए थे। उनका कहना है कि इस दौरान ट्यूबवेल पर जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर उनकी बकरे और बकरियों पर गिर पड़ा। हाईटेंशन लाइन का तार अचानक गिर जाने से 16बकरे और बकरियों की मौत हो गई।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि आगामी दिनों में आने वाली बकरा ईद को लेकर वह अपने बकरे बकरियों के बेचने कि तैयारी कर रहा था। लेकिन, उससे प्रे ही किसान के बकरे और बकरियों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग के कर्मचारी ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी है। उधर विद्युत विभाग के जेई ओम प्रकाश पटेल ने जानकारी देते हुए बताया है कि उन्हें इस घटना की सूचना मिल गई है। उन्होंने भी नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिए विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर दी है। इस घटना के बाद से किसान बुद्धू का रो-रो कर बुरा हाल है। किसान का लाखों रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें