फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते 14 पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने 14 जुआरियों को ताश के पत्तों और दाव पर लगी रकम के साथ रंगेहाथ पकड़ा है। पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार रात को गंज थाना पुलिस को सूचना मिली कि घेर हजरत नूर के पास खाली ग्राउंड में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर मौके से 14 जुआरियों को पकड़ लिया। बाकी, कुछ लोग पुलिस को देख भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों और दांव पर लगी एक लाख 75 हजार रुपये की रकम को जब्त कर लिया है। पकड़े गए चारो जुआरी सलीम, मोहसिन, यूसुफ, मनोज, माजिद, सलीम, राधेश्याम, शाहिब, नाजिम, फईम, समीर, सादिक, हसनैन और गुलवेज है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें