फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में 14 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। मंगलवार को जिले में 14 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2838 मामले सामने आ चुके हैं जबकि, सक्रिय मामले 177 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पोर्टल पर अब तक चार लोगों की मौत अपलोड की जा चुकी हैं। लेकिन, अब एक सप्ताह से जिले में राहत भरी खबर आ रही है। जिले में संक्रितों लोगों से ज्यादा आइसोलेशन की अवधि पूरी करने वालों की संख्या आ रही है। वहीं, मंगलवार को 14 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि, 66 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। मंगलवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2838 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि, जिले में सक्रिय मामले 177 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें