फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1351 और किसानों को मिली फसल की क्षतिपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में आई बाढ़ के कारण खराब हुई फसलों के बाद जिला प्रशासन की ओर से फसल की क्षतिपूर्ति की जा रही है। इसके तहत 1351 और किसानों को फसल की क्षतिपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देशानुसार 1351 चिन्हित किसानों के बैंक खाते में 55,06271 रुपये की आर्थिक सहायता फसल क्षतिपूर्ति के रूप में भेजी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रभारी अधिकारी आपदा डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि बाढ़ से फसल नुकसान के अंतर्गत इससे पूर्व भी बिजन्हत 36086 किसानों के बैंक खाते में 14,32,74357 रुपए भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण जिन भी किसानों की फसलों का नुकसान हुआ है, उन्हें चिन्हित करके उन्हें अनिवार्य रूप से नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें