मिलक। जिले के 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। वे संविदा कर्मी के रूप में तैनाती, नई एजेंसी द्वारा नए कर्मियों की भर्ती न करने व कोरोना काल में मरने वाले एंबुलेंस कर्मियों को आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे।
जिले भर के एंबुलेंस कर्मी मिलक के लोहा गांव के निकट एकत्र हुए। जहां पर उन्होंने कहा कि कर्मियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से चल रही मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। धरना देने के बाद भी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो अब मजबूरी में हड़ताल करनी पड़ी है। कर्मियों ने कहा कि जब उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर संजीव यादव, सर्वजीत सिंह, गंगा सिंह, विनोद, प्रवेंद्र यादव, कुशेंद्र यादव, अनुज गुप्ता, अवनीश कुमार, कृष्णपाल, चरण सिंह, धर्मपाल, मोहित शुक्ला, बृजेश पाठक, विपिन यादव, सौरभ आदि मौजूद रहे।