फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ....................

विज्ञापन
विज्ञापन
गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ...
विज्ञापन

रामपुर। गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ.......... के जयघोष के साथ नगर में गुरुवार को गणपति विसर्जन की धूम रही। अलग-अलग स्थानों से श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकालकर गणपति विसर्जन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर रंग-गुलाल की होली खेली और रंगों में सराबोर श्रद्धालु झूमते-गाते शोभायात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन

मराठा एसोसिएशन व श्री गणेश मराठा मंडल द्वारा मत्तन लाल धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें गुरुवार को सुबह आरती हुई। इसके बाद दोपहर में गणपति विर्सजन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश तिवारी व वार्ड सभासद अजय चंद्रा द्वारा किया गया। इसके बाद नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा गांधी समाधि से कोसी नदी तक पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा जयघोष के साथ गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा में डीजे पर गणेश जी के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान अन्न मराठा, दिनकर राव, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, सोमनाथ, संतोष मराठा, संजय, गणेश, नंदू मराठा, राजू मराठा, अनूप, रमेश, तानाजी मराठा, गगन, रामा, मनोज गोयल, राकेश, विशाल, दिनेश आदि शामिल रहे। श्री गणेश भक्त मंडल द्वारा पुराना गंज स्थित श्री हरिहर मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। जिसमें गुरुवार को सुबह 11 बजे महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद बप्पा का विदाई तिलक कर श्रद्धालुओं ने गोला, फल, फूल, मिठाई आदि के साथ तिलक कर मंगलकामना की। दोपहर में पुराना गंज से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। जो कि नगर के विभिन्न मार्गों से कोसी नदी के तट पर पहुंची। यहां पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया। इस दौरान सुनील अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, रामसरन देवल, रविन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, पंकज अग्रवाल, कौशल, प्रिंस, आशीष, रजत, अर्जुन, प्रदीप, पं. अंकुर शर्मा, गोरव, आलोक, रोहित, बॉबी देवल, रवि, अर्पित आदि शामिल रहे। श्री गणेश भक्त परिवार द्वारा रस्तोगी धर्मशाला में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था। यहां पर भी गुरुवार को महाआरती के बाद गणपति प्रतिमा विसर्जन की गई और इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पंकज थरस्तोगी, रामबाबू रस्तोगी, रामा भाई, राजू, अंकित, सुमित, अनुज, शिवम, सागर, वेदप्रकाश, राकेश, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--विरमेंद्र शर्मा--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें