फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन इंटर के 10 परीक्षार्थियों ने दी सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई की 12 वीं की टर्म-2 की परीक्षा में सभी 10 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोविड-19 गाइड लाइन का सख्ती से पालन कराया गया। परीक्षा सीसीटीवी और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन इंटर के उद्यमिता विषय की परीक्षा थी। परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों पर हुई। सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों की परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान उपस्थित रहे। जबकि, सेंटपाल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र पर आठ परीक्षार्थी पंजीकृत थे। यहां भी सभी परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी सुबह 10 बजे पहुंच गए थे। केंद्र में प्रवेश करने से पहले परीक्षार्थियों के मास्क लगवाए गए। परीक्षा केंद्र के गेट पर परीक्षार्थी के हाथों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षा कक्ष में बैठाया गया था। सुबह 10.15 बजे परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र दे दिया गया। 15 मिनट तक प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद 10.30 बजे परीक्षा प्रारंभ हुई। परीक्षा कार्य में लगे स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को भी बगैर मास्क के परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि मंगलवार को पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें