फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी को राज बब्बर ने कहा ‘जमूरा’

Wed, 20 Nov 2013 08:57 AM IST
अमर उजाला, दतिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता राज बब्बर ने भाजपा के प्रधानमंत्री के दावेदार नरेंद्र मोदी को जमूरा कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार की जमीन खिसक रही है, इसलिये वह जमूरा पकड़ लाये, अब शिवराज डुगडुगी बजा रहे हैं और जमूरा नाच रहा है।

वह कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के पक्ष में मंगलवार को मध्यप्रदेश में दतिया के किला चौक मैदान पर सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता के सामने भाजपा सरकार की हकीकत आ चुकी है। जनता चुनाव में भाजपा सरकार को नहीं टिकने देगी।

केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि मध्यप्रदेश को केन्द्र सरकार ने अरबों रुपए भेजे, लेकिन भ्रष्टाचार के चलते आम जन तक उसका लाभ नहीं पहुंचा। जबकि, भाजपा से जुड़े लोग अमीर बन गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घोषणा वीर तथा स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक का चुनाव लड़ रहे डा. नरोत्तम मिश्रा को शिलान्यास वीर बताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें