फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट चैंपियनशिप के लिए खो-खो टीम का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। झांसी के बरुआसागर में 13 से 15 अप्रैल के बीच होने वाली यूपी स्टेट खो-खो चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले की टीमों का चयन कर लिया गया है। गुरुवार को हरचंदपुर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मौहरी में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में 33 बालकों और 21 बालिकाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अंकुश मौर्य, आकाश पटेल, काजल, प्रिंस मौर्य शामिल रहे। चयनकर्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय खो-खो रेफरी सत्यप्रकाश तिवारी, नवनीत वर्मा ने दोनों टीमों का चयन किया।
खो-खो एसोसिएशन के जिला सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला ने कहा कि खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। जो टीम चयनित हुई है, वह यूपी चैंपियनशिप में रायबरेली जनपद का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिकरिया, कोषाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, संयुक्त सचिव माताप्रसाद वर्मा ने टीम में चयनित सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. संतोष कुमार पटेल, बलवंत सिंह यादव, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें