फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाकी खिलाड़ी रौनक का हुआ साई में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्र्स स्टेडियम में हॉकी का प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी रौनक कुमार का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण के छात्रावास (साई हास्टल) बरेली में हो गया है। उन्होंने बीते दिनों प्रवेश भी ले लिया है। वे इस समय दिल्ली में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। रौनक कुमार ने ऑल इंडियन साई नेशनल के लिए ट्रॉयल दिया था, जिसमें रौनक का चयन हो गया।
विज्ञापन

वह इस समय जवाहर लाल नेहरू स्पोट्र्स स्टेडियम दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण के लिए कैंप कर रहा है। यह कैंप 5 मार्च से शुरू हुआ है, जो 20 मार्च तक चलेगा। हॉकी कोच एवं उप क्रीड़ा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि अहिया रायपुर निवासी कमलेश कुमार फल मंडी में काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। तीनों ही हाकी खेल से जुड़े हैं।
बड़ा बेटा आलोक काफी पहले हाकी खेलता था, जबकि छोटा बेटा सम्राट इस समय स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहा है। तीसरा बेटा रौनक कुमार केंद्रीय विद्यालय का छात्र रहा है और वह भी स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहा था, जिसका चयन साई हास्टल में हुआ है। हाकी कोच ने बताया कि कड़ी मेहनत, लगन के साथ अनुशासित रहते हुए रौनक ने यह सफलता हासिल की है। रौनक के चयन पर जिले के खेलप्रेमियों, खेल संघों और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान ने रौनक के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि दूसरे खिलाडिय़ों को रौनक से प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि वे भी इसी तरह आगे बढ़ सकें। हाकी के वरिष्ठ खिलाड़ी अशोक सोनकर, जावेद, अबू यूसुफ, हरभजन सिंह, तबरेज, तारिक अंसारी, स्मिता, विवेक सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें