फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर चोट लगने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। दो दिन पहले हुई युवक की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई थी।
विज्ञापन

मामले में दो भाइयों समेत तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं। पुलिस का दावा है कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवानटकी गांव निवासी सोनू सिंह की दो दिन पहले कुछ लोगों ने पीट-पीटकर जख्मी कर दिया था। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था। घटना के दौरान पुलिस का दावा था कि बीमारी के चलते युवक की जान गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो पुलिस के होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई। कोतवाल पंकज त्रिपाठी का कहना है कि मामले में चक्का पासी, उसके भाई बउवा और अवधेश के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें