फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत, महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन-ऊंचाहार। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी झुलस गई। युवक की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलोन कोतवाली क्षेत्र के दुबे का पुरवा मजरे बैरमपुर गांव निवासी इंद्रजीत सरोज (26) सोमवार की रात खाना खाकर सोने चला गया। पंखे का तार लगाते समय वह करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जब्बारीपुर गांव निवासी सुशीला (38) टीनशेड पर कपड़ा फैला रही थी। इस दौरान वह टीनशेड में उतरे करंट की चपेट में आ गई। इससे झुलस गई। जानकारी होने पर परिवारीजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सीएचसी अधीक्षक एमके शर्मा ने बताया कि करंट से झुलसी महिला का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें