फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक व छात्रा की मौत

Thu, 25 Feb 2016 12:10 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गदागंज व बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में युवक व छात्रा की मौत हो गई। जबकि बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी जगतपुर ले जाया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे वीर मजरे कल्याणपुर सुरजई निवासी शमीम (40) की बेटी शबीहा परवीन इंटर की छात्रा है। उसका सेंटर रामशरण मिश्र इंटर कॉलेज मिश्रापुर धूता में है। शमीम अपनी बेटी और उसकी सहेली माया को बाइक से लेकर परीक्षा दिलाने गया था।

देर शाम लौटते समय जगतपुर मार्ग पर छीछेमऊ पुल के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि शमीम, शबीहा, माया और दूसरी बाइक पर सवार वीरेंद्र व जितेंद्र निवासी मकदूमपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। जगतपुर पुलिस ने घायलों को सीएचसी जगतपुर पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर ने शमीम को मृत घोषित कर दिया। शबीहा, माया और जितेंद्र की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जगतपुर थानेदार शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

वहीं बछरावां थाना क्षेत्र में बुधवार को घर से सड़क पार करके दुकान से सामान लेने जा रही छात्रा को बेकाबू जीप ने रौंद दिया। क्षेत्र के कलुईखेड़ा गांव निवासी राजेश कुमार तिवारी बछरावां कस्बे में किराये के मकान में रहता है। आठ वर्षीय बेटी शैलू उर्फ अनन्या तिवारी यहीं एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी।

दोपहर को वह घर से किसी सामान के लिए सड़क पार कर दुकान जा रही थी। इसी दौरान लालगंज से बछरावां की ओर आ रही एक जीप ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक जीप लेकर भाग निकला। एसओ आरके मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें