फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने पकड़ा मुन्ना भाई, दो युवकों पर केस

Thu, 25 Feb 2016 12:07 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में बुधवार को डीआईओएस डॉ. विनय मोहन के सचल दस्ते ने गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज पखरौली में फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा देते हुए पकड़ा।
विज्ञापन


फतेहपुर के युवक को पास कराने के लिए स्नातक का छात्र इंटरमीडिएट में भौतिकी की परीक्षा दे रहा था। मामला पकड़ में आने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों के खिलाफ डलमऊ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। डलमऊ क्षेत्र के गौतमबुद्ध इंटर कॉलेज पखरौली परीक्षा केंद्र पर बुधवार को दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा के दौरान डीआईओएस डॉ. विनय मोहन के सचलदस्ते ने छापा मारा।
विज्ञापन


कक्षा संख्या दो में खिड़की के पास बैठे परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। उसके परिचयपत्र को चेक किया तो उस पर उसकी फोटो नहीं मिली। परीक्षा दे रहा युवक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के लालजी मजरे बेलहनी का रहने वाला है।

उसने पिछले साल ही इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली थी। इस बार वह अपने साथी को पास करवाने के लिए ऐसा कर रहा था।

पकड़ा गया फर्जी परीक्षार्थी फतेहपुर जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के पूरे लाल मजरे किसुनदासपुर निवासी छात्र के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। वो भी परीक्षा केंद्र के गेट पर ही मौजूद था।
विज्ञापन


पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली डलमऊ के प्रभारी ओपी यादव ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक मंजू मौर्या की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्जकर मुचलके पर छोड़ दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें