फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर ने श्रमिक को रौंदा, हंगामा

Tue, 12 Jul 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र में सड़क पर जाम लगाए लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह डंपर ने एक साइकिल सवार श्रमिक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि मौके पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। उनका आरोप था कि खनन करके डंपर से मिट्टी ढोई जा रही थी। मामले में कार्रवाई की जाए। वाहन समेत चालक को हिरासत में लिए जाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिल एरिया थाना क्षेत्र के खोर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी रामकुमार कर्ण (55) मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह रोज की तरह साइकिल से फूल तोड़ने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर मृतक का पिता सीतालाल समेत अन्य ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर दरोगा पवन सिंह व राहुल कुमार पहुंचे। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। पुलिस ने ऐसा करने से मना किया तो तीखी नोकझोंक।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में मिट्टी खनन का कार्य कराया जा रहा है। डंपर से मिट्टी ढोई जा रही थी। इसी दौरान हादसा हुआ। ग्रामीण मांग कर रहे थे कि मिट्टी खनन कराने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई हो और चालक को पकड़ा जाए।

सूचना पर एसओ अशोक सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने लोगों को डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लेने की जानकारी देकर शांत कराया। थानेदार का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें