फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में फॉल्ट, पांच हजार घरों की बिजली गुल

Tue, 12 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ट्रांसमिशन डलमऊ से सब स्टेशन सरेनी को जाने वाली एचटी लाइन में फॉल्ट आने से पांच हजार उपभोक्ताओं के घरों की बिजली गुल हो गई है। सोमवार रात 9 बजे आए फॉल्ट को कर्मचारी मंगलवार दोपहर तक 18 घंटे बाद भी नहीं खोज पाए। इससे लोगों में नाराजगी है। सभी ने आपूर्ति बहाल कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


डलमऊ ट्रांसमिशन से सरेनी सब स्टेशन को बिजली की आपूर्ति होती है। सोमवार रात साढ़े नौ बजे लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे सरेनी सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई। सब स्टेशन से जुड़े करीब पांच हजार उपभोक्ता अंधेरे में हैं। फॉल्ट आने की सूचना मिलने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

सुबह फॉल्ट खोजा गया, लेकिन अपराह्न तीन बजे तक कर्मचारी फॉल्ट नहीं खोज पाए है। बच्चा बाबू, ब्रजेंद्र बहादुर सिंह, मनारे सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह व अखिलेश यादव ने बताया कि आए दिन लाइनों में फॉल्ट बना रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में जलापूर्ति के लिए 12 पानी की टंकियां हैं। बिजली न आने से सुबह जलापूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण धीरज द्विवेदी व कमलेश कुमार ने बताया कि पहुंरी, हसनापुर, रामखेड़ा, भोजपुर, देवपुर, सरेनी, हथनासा, बेनीमाधवगंज, गोविंदपुर, फिरोजपुर, तेज गांव, धूरीखेड़ा में बिजली न आने से पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन


एसडीओ लालगंज शैलेंद्र कुमार ने बतया कि 33 केवीए लाइन में डलमऊ के आसपास कहीं फॉल्ट आया है। उसे खोजा जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें